11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आने से ट्रक जलकर खाक


मधुपुर में लाओपाल फैक्ट्री के समीप अहले सुबह घटी घटना, ड्राइवर जख्मी

देवघर। मधुपुर के गढ़िया एफसीआइ गोदाम के समीप लाओपाला फैक्ट्री के निकट सड़क पर अहले सुबह बीड़ी पत्ता से लदा ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया था। इस घटना में चालक और खलासी हादसे में बाल-बाल बच गए। ट्रक में आग लगने के बाद वाहन को बचाने के प्रयास में चालक गिरकर जख्मी हो गया। सूचना मिलने के काफी देर के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करीब चार घंटे तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच पूरा वाहन जलकर राख हो गया। सूचना के अनुसार बीड़ी पत्ता से लदा ट्रक गड़िया एफसीआइ गोदाम मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी क्रम में ट्रक बिजली तार की चपेट में आ गया। वाहन में आग लगने से गांव के आसपास अफरातफरी मच गई। ट्रक का चारों टायर जोरदार ब्लास्ट के साथ फट गया। इधर, जख्मी चालक को ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस काफी देर के बाद घटनास्थल पहुंची। उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top