ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के करमा अस्पताल के समीप आज सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक और बाइक दोनों तिलैया की ओर जा रहे थे। इसी बीच घटना घट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीच रोड पर ईंट ढोने वाली गाड़ी खड़ी रहती है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ता है। वहीं ईंट ढोने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (पिता राजू यादव, असनाबाद) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे। दूसरा युवक घायल है, जिसे स्थानीय लोगों ने नजदीक के अस्पताल में पहुंंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top