गिरिडीह। अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी है। विभाग की टीम ने तेत्रिया सलेडीह और बाघमारा गांव में छापेमारी की। जिसमें करीब 20 हजार लीटर जावा व महुआ की शराब बरामद किया गया। जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया। इसके साथ ही टीम ने भट्ठियों को तोड़ दिया और सभी सामान जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जमुआ और बिरनी थाना क्षेत्र के इन गांवों में बड़े पैमाने पर जानलेवा शराब बनाने का धंधा चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने यह कदम उठाया। उत्पाद विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची वहां 30 हजार लीटर शराब बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी से पूर्व ही शराब बनाने वाले लोग मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों के बारे में पता लगा रही है।