बिहार ले जाये जा रहे शराब के साथ दो धराये

आपीएफ रांची की क्राईम कंट्रोल टीम को मिली कामयाबी
रांची। रेलवे गस्ती व जांच टीम ने हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस से बिहार ले जाये जा रहे शराबों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हिलसा जिले के ढोसी के रहने वाले हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आरपीएफ महिला सब इंस्पेटर प्रियंका कुमारी की गस्ती दल के द्वारा हटिया इस्लामपुर ट्रेन में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान टीम की नजर दो संदिग्धों पर पड़ी पूछ ताछ करने और उनके सामानों की जांच करने पर उनके पास से छिपा कर रखे हुए विस्की की कई ब्रांडो की बोतलें बरामद कि गयी। पूछताछ के दौरान गिरफ्त में आये आरोपियों ने बताया की शराबों को बिहार ले जाया जा रहा है। बाद में शराबों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top