शिक्षा मंत्री के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक, आज सभी कार्यालय बंद

गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड के शिक्षा सह उत्पाद मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद आज एमजीएम अस्पताल चेन्नई में निधन हो गया। उनके सम्मान में झारखंड सरकार ने 6 और 7 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान आज राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

दो दिनों तक नहीं होगा राजकीय समारोह

राज्य में किसी प्रकार का राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा और जिन भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वह 2 दिनों तक आधे झुके रहेंगे। झारखंड के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस आशय का निर्देश राज्य के सभी जिलों को जारी कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top