गुमला घाघरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

गुमला घाघरा स्टेट हाईवे में डेवीडीह के पास बुधवार की देर रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर बुधवार की देर शाम को घाघरा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डेविडीह के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने बाला मौके से भागने में सफल हो गया। दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top