रांची। नामकुम थाना के सिरका टोली के पास हुई कार आॅटो टक्कर हादसे में मरने वालों की तादाद दो से बढ़ कर पांच हो गयी है। हादसे में अब तक जिन लोगों ने जान गवांए हैं उनमें चुटिया पोखर टोली निवासी 50वर्षीय सावित्री देवी,चुटिया पावर हाउस निवासी35 वर्षीय सालो देवी,पावर हाउस निवासी झालो देवी और चतरा निवासी संतोष यादव समेत 50वर्षीय करमी देवी शामिल है। मालूम हो कि कैटरिंग के काम करने वाले संतोष यादव अपनी टीम के साथ कल बुधवार की सुबह शादी में खाना बनाने के लिए आॅटो से नामकुम होते हुए कुटियातू जा रहे थे, उसी दौरान सिरका टोली के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार से जोरदार टक्कर हो गयी थी जिसमें घटना के बाद ही दो लोगों की मौत हो गयी थी उसके बाद देर रात तक कुल पांच लोगोें ने रिम्स में दम तोड़ दिया। पांच लोगों की एक साथ हुई सड़क हादसे में हुई मौत के संबंध में माले नेता भुनेश्वर केवट ने सरकार से इस हादसे में जान गवांने वालों के परिजनों को नेश्नल अपदा योजना के तहत मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को भी पत्र लिख कर पीड़ित परिवार को लाभ पहुंचाने की मांग की है।
प्रातिक्रिया दे