अपराधिक घटनाओं की योजना बना रहे टीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार


चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र के बेंती गांव के पास से दो टीपीसी उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार उग्रवादियों में बिक्की गंझु और सुनील गंझु शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में पिपरवार क्षेत्र के बेती गांव के सैनिक कंपनी के आसपास किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम द्वारा छापामारी कर टीएसपीसी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी की ओर से लगातार कोल कंपनियों, कोल व्यवसायियों, ठेकेदारों से रंगदारी और लेवी की मांग की जा रही थी। इन सभी बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए उग्रवादी संगठन के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top