तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक की मौत, दो गंभीर

लातेहार। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान-मैक्लुस्कीगंज मार्ग की है। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहे थे। इसी दौरान गुरीटांड के पास दुर्घटना हो गई। मृतक की पहचान हेचकल तिर्की और छोटू गंझू के रूप में हुई, दोनों चंदवा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात दोनों बाइक काफी तेज गति से चल रही थी। जो गुरीटांड के दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक में सवार युवक काफी दूर जा गिरे। इससे चारों युवकों को गहरी चोट आयी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच कर युवकों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए चंदवा अस्पाताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने हेचकल तिर्की को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटू गंझू की मौत इलाज के दौरान हो गयी। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल शाहदेव गंझू और अमित गंझू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top