केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में किया गया भर्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें AIIMS के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वित्त मंत्री को किस परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बताया गया कि आज दोपहर 12 बजे के करीब केंद्रीय वित्त मंत्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। फिलहाल, एम्स में डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मामले में अभी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top