केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बुंडू में भाजपा कार्यकतार्ओं से की मुलाकात

रांची। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आज रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष आलोक दास और बुंडू ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष धीरेन महतो के नेतृत्व में बुंडू मंडल में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कुछ देर बुंडू में रुक कर कार्यकतार्ओं से परिचय करते हुए कार्यकतार्ओं से संगठनात्मक चर्चा किए।

साथ ही कहा जब भी मौका मिलेगा बुंडू में रुक कर कार्यकतार्ओं से जरूर मिलूंगी। इस अवसर पर प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक रंजीत लाहेरी, मनोज सिंह, रेखा देवी, अरुण पाल, अर्जुन महतो, किरण देवी, मनोज सिंह, पवन जायसवाल, विश्वजीत डे, संजय महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *