केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन 3 दिनों के दौरे पर आ रहे हैं झारखंड

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सह संसदीय कार्य मंत्री डॉ एल मुरुगन 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह 16 से 18 जनवरी कर पश्चिमी सिंहभूम जिले में विभन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह दौरा आकांक्षि जिला कार्यक्रम के तहत हो रहा है। 

मंत्री का पूरा कार्यक्रम

16 जनवरी 2025 (गुरुवार) – शाम 5:30 बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में जिलाधिकारी (DC), डीडीसी, सांसद और विधायकों से मुलाकात करेंगे।
17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) – जगन्नाथपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और केज फिशरीज-करंजिया का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सेल खदान का दौरा भी करेंगे।
18 जनवरी 2025 (शनिवार) – चाईबासा के समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के कॉन्फ्रेंस हॉल में ADP/ABP के इंडिकेटर्स पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े… झारखंड : 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार

क्या है आकांक्षी जिला कार्यक्रम?

आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश के 112 पिछड़े जिलों के विकास को गति देना है। इस योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि इन जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top