UPSC ने डीजीपी पद के लिए तीन अधिकारियों के नाम पर दी सहमति, अब राज्य सरकार लेगी फैसला

रांची: झारखंड के डीजीपी पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों पर यूपीएससी (UPSC) ने अपनी सहमति दे दी है. अब राज्य सरकार को तीनों में से एक अधिकारी के नाम पर मुहर लगानी है. यूपीएससी ने आईपीएस अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह और अनिल पाल्टा के नाम पर सहमति दी है. बता दें कि बीते कल यानी गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मौजूदा डीजीपी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे. बता दें कि नीरज सिन्हा 11 फरवरी को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं.

बता दें कि यूपीएससी की बैठक में राज्य सरकार द्वारा भेजे गए सभी नामों पर चर्चा की गई. वहीं, डीजीपी नियुक्ति के क्या-क्या तय प्रक्रिया है, उसपर भी विचार किया गया, जिसके बाद तीन नामों पर मुहर लगी. अब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार फैसला लेगी कि किसे डीजीपी नियुक्त करना है. वहीं, डीजीपी की नियुक्ति के लिए तय नियमों में यह भी एक शर्त है कि इस पद पर उसी अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा, जिसके रिटायरमेंट में कम से कम दो साल का समय बाकी हो.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top