उर्फी जावेद पहुंची पुलिस स्टेशन

भाजपा नेता चित्रा वाघ द्वारा मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद के खिलाफ की गई एक शिकायत पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को उर्फी का बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने उर्फी को आज पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन बुलाया जिसके बाद आगे की पूछताछ के लिए एक्ट्रेस अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र बीजेपी नेता चित्रा किशोर वाघ की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद को तलब किया है. चित्रा वाघ के अनुसार, उन पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है, लेकिन उर्फी ने भाजपा नेता पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है।हालांकि, अधिकारी ने कहा कि वाघ की शिकायत के संबंध में अभी तक कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है।समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार को बताया कि 25 वर्षीय उर्फी जावेद को आज जांच के लिए बुलाया गया है। एएनआई द्वारा साझा किए गए ट्वीट में कहा गया है, “टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ शिकायत के संबंध में आज पूछताछ की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top