आईपीएल 2026 में उर्विल पटेल का धमाल
आईपीएल 2026 में एक और यादगार पारी का नजारा देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों पर तूफानी प्रहार करते हुए मैदान पर अपनी छाप छोड़ी। 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने पहले ही ओवर से आक्रामक खेल दिखाते हुए केवल 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया।
13 गेंदों में तूफान मचाया
उर्विल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत से ही अपने आक्रामक खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान को अपने निशाने पर लेते हुए लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इसके बाद स्पिनर दिग्वेश राठी भी उनकी धारदार बल्लेबाजी से नहीं बच सके। दोनों गेंदबाजों के एक-एक ओवर में 25-25 रन बने। उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों में पचासा पूरा कर सभी को हैरान कर दिया।
रिकॉर्ड बुक में नया नाम
उर्विल पटेल अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में 13 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। उर्विल ने इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
डीविलियर्स और यशस्वी का रिकॉर्ड भी टूटा
उर्विल पटेल ने अपनी पहली 10 गेंदों में 42 रन बनाकर एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह उपलब्धि एबी डीविलियर्स और यशस्वी जायसवाल के पास थी, जिन्होंने शुरुआती 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे। उर्विल ने इस दौरान चौकों और छक्कों की बौछार की, जिससे लखनऊ के कप्तान के पास कोई उपाय नहीं बचा। उन्होंने अभिषेक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड और प्रियांश आर्य जैसे अन्य विस्फोटक बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया।