केंद्रीय विवि झारखंड में प्रोफेसर के 43 पदों के लिए निकाली गयी वैकेंसी

इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है

रांची। केंद्रीय विवि झारखंड (सीयूजे) में 43 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकली है। इनमें प्रोफेसर के 10, एसोसिएट प्रोफेसर के 18 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 15 पद शामिल हैं। ये नियुक्ति कुल 19 विषयों के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए विवि ने लिंक खोल दिया है, इसके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इनमें नियुक्तिओं में कई बैकलॉग वैकेंसी भी हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेबल 14, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेबल 13 ए व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेबल 10 होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के लिए पीएचडी डिग्री अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी व इडब्ल्यूएस के लिए शुल्क एक हजार लगेंगे। जबकि एससी/एसटी, नि:शक्त और महिला के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

जेएसएससी ने मूल याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का किया सत्यापन
भूगर्भशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू स्थगित

रांची। जेएसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित हाइस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के मूल याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हो गया है। मूल याचिकाकर्ता सोनी कुमारी और अन्य अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया। पहले दिन 123 मूल याचिकाकतार्ओं को सत्यापन के लिए बुलाया गया था। सत्यापन का आज अंतिम दिन है। उधर, जेपीएससी द्वारा कल 16 दिसंबर को भूगर्भशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आयोजित इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। भूगर्भशास्त्र में कुल छह पद हैं। जिनमें नीलांबर-पीतांबर विवि में तीन और कोल्हान विवि में तीन पद शामिल हैं। कुल छह पद के लिए 30 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top