वाहन चलाने और पीछे बैठने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य

आज से जांच अभियान हुआ शुरू, बसों व यात्री वाहनों में भी होगी जॉच

रांची। कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। तीन दिनों में रांची में ढाई हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन हर स्तर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। ऐसे में जिला परिवहन कार्यालय शहर में वाहन से चलाने वाले लोगों को सचेत करने की दिशा में आज से पहल कर रहा है। वाहन से चलने वाले लोग मास्क पहने हुए हैं या नहीं। उनके पास सैनिटाइजर है या नहीं इसकी जांच की जायेगी। इस बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश से पूछे जाने पर बताया कि मास्क और सैनिटाइजर जांच अभियान शुरू है। वैसे तो जांच कार्य जारी है, लेकिन आज से इसे और सख्ती से लागू कराया जा रहा है। बताया गया कि बसों की भी जांच की जायेगी। जांच के लिए टीम गठित की जायेगी। बसों में मास्क और सैनिटाइजर रखे जा रहे हैं या नहीं, इसकी जांच की जायेगी। साथ ही बस से सफर करने वाले यात्री मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच की जायेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि कोविड गाइडलाइन को सख्ती से पालन कराने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top