पति की लाश को बाइक पर लेकर घूमी पत्नी – वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

भिवानी (हरियाणा):
हरियाणा के भिवानी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को बाइक पर ले जाकर गंदे नाले में फेंक दिया। यह घटना बिल्कुल मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी लग रही है। हत्या के 19 दिन बाद सच्चाई सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

📹 YouTube रील्स और Insta के जुनून ने छीना एक जिंदगी

रवीना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो बनाती थी। उसका डेढ़ साल से प्रेमनगर, हांसी निवासी यूट्यूबर सुरेश से अफेयर चल रहा था। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि दोनों के अवैध संबंधों के कारण ही उसके बेटे प्रवीण की हत्या हुई।

🔍 हत्या की रात: चुन्नी से गला घोंटा, बाइक से शव को लगाया ठिकाने

25 मार्च को रवीना पति प्रवीण से झगड़ा कर रात में घर आई। रात दो से ढाई बजे के बीच रवीना और हेलमेट लगाए सुरेश बाइक से घर से निकले। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि वे प्रवीण को कपड़े में लपेटकर लेकर जा रहे हैं।

रवीना ने पुलिस को बताया कि उसने पति से पीछा छुड़ाने के लिए चुन्नी से गला घोंट दिया और शव को प्रेमी सुरेश के साथ बाइक पर दिनोद रोड के नाले में फेंक दिया।

👮‍♂️ कैसे खुला हत्या का राज

परिजनों ने घर के आसपास की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों आरोपित दिखे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवीना ने गुनाह कबूल कर लिया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। रवीना को जेल भेजा गया है, जबकि सुरेश पुलिस रिमांड में है।

👤 क्या कहा पुलिस ने?

सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के शक के आधार पर आरोपी महिला और युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल की। आगे की जांच जारी है।
— नरेंद्र कुमार, एसएचओ सदर थाना, भिवानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top