क्या ‘तू या मैं’ शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ पाएगी? जानें आदर्श और शनाया की फिल्म की एडवांस बुकिंग स्थिति

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को मात दे पाएगी 'तू या मैं'? जानें आदर्श और शनाया की फिल्म का एडवांस बुकिंग में कैसा रहा हाल | Tu Ya Main will beat Shahid Kapoor O Romeo Find out how Adarsh ​​Gourav and Shanaya Kapoor film fared in advance bookings

मुंबई: बॉलीवुड में 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीकेंड पर दो प्रमुख फिल्मों का सामना होने जा रहा है। एक तरफ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो‘ है, जबकि दूसरी ओर शनाया कपूर और अदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं‘। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी।

‘तू या मैं’ क्या ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ पाएगी?

तू या मैं‘ को बेजॉय नंबियार ने निर्देशित किया है और यह दो कंटेंट क्रिएटर्स की कहानी पर आधारित है। शनाया कपूर इस फिल्म में अवनी शाह के किरदार में हैं, जो एक प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर हैं। दूसरी ओर, आदर्श गौरव मारुति कदम के रूप में दिखाई देंगे, जो एक आत्मविश्वासी रैपर हैं। फिल्म की शुरुआत मजेदार सहयोग और रोमांचक अनुभव के साथ होती है, लेकिन जल्द ही दोनों एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां उन्हें एक खतरनाक मगरमच्छ से खुद को बचाने का संघर्ष करना पड़ता है।

वैलेंटाइन डे पर डर और रोमांस का अनोखा मिश्रण

फिल्म का ट्रेलर इंटेंस सस्पेंस और रोमांस से भरपूर है, जिसे निर्माता ‘डेटफ्राइट’ के रूप में पेश कर रहे हैं। इसका मतलब है वैलेंटाइन डे पर डर और रोमांस का एक अनोखा अनुभव। फिल्म की एडवांस बुकिंग आज शुरू हुई और एक मजेदार वीडियो में दिखाया गया कि कैसे एक क्रोक (मगरमच्छ) पहले दिन की टिकट खरीदने आया है।

इस वीडियो का कैप्शन था – ‘It’s time for the Croc to be FameUs… ADVANCE BOOKINGS OPEN NOW.’ यह वीडियो वायरल हो चुका है और युवा दर्शको के बीच में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा, ट्रेलर और प्रोमो ‘आंखें चार‘ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म थाई फिल्म ‘द पूल‘ से प्रेरित है, लेकिन इसे भारतीय परिवेश में पेश किया गया है। आदर्श गौरव फिल्म में अपने गाने और रैप के साथ डेब्यू कर रहे हैं।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला

वहीं, ‘ओ रोमियो‘ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जिसमें शाहिद कपूर एक रोमांटिक भूमिका निभा रहे हैं और तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री देखी जा रही है। यह फिल्म भी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ ने अच्छी शुरुआत की है, जिसमें लगभग 10,000 टिकट बिक गए हैं। इसके ओपनिंग डे पर 4-7 करोड़ की आय का अनुमान है। शाहिद की स्टार पावर और भारद्वाज की प्रतिष्ठा इसे मजबूत विकल्प बनाती है।

अब यह देखना होगा कि क्या ‘तू या मैं‘ अपनी अनोखी कहानी, जेन-जेड अपील और वैलेंटाइन पर ‘डेटफ्राइट’ कॉन्सेप्ट के साथ ‘ओ रोमियो‘ को चुनौती दे पाएगी। हालांकि, ‘ओ रोमियो‘ में शाहिद की बड़ी फैन फॉलोइंग है। युवा ऑडियंस को थ्रिलर और हॉरर की ओर ज्यादा आकर्षण है, खासकर वैलेंटाइन पर कोई अलग अनुभव खोजने का।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *