‘रोहित और विराट के बिना टीम इंडिया की संभावनाएँ बेहद कम’

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए और गेंदबाजों की शानदार प्रदर्शन से 17 रनों से जीत हासिल की।

इस जीत के नायक बने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, जिन्होंने मिलकर 136 रनों की धांसू साझेदारी की, जिसने खेल का रुख पूरी तरह से बदल दिया। इसी मैच को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।

रोहित और विराट के बिना टीम इंडिया हार जाती: मोहम्मद कैफ

अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, “अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं, तो टीम हार जाएगी। ऐसे में 300-350 रन बनाना संभव नहीं होगा और दक्षिण अफ्रीकी टीम आसानी से जीत जाएगी।”

कैफ ने आगे कहा, “जीत की सीधी कड़ी रोहित और विराट से जुड़ी हुई है। आप युवा खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, लेकिन नए खिलाड़ियों से आप 200 रन भी नहीं बना पाएंगे। अंततः वही कोहली और रोहित टीम को संकट से निकालते हैं।

पुराना सोना अभी भी चमक रहा है

कैफ ने यह भी उल्लेख किया कि “विराट कोहली 37 साल के और रोहित शर्मा 38 साल के हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इनकी टीम को सबसे ज्यादा आवश्यकता है। रांची में विराट ने शानदार शतक लगाया और 7 बड़े छक्के लगाए, जबकि रोहित ने भी तेज पारी खेली।

पूर्व क्रिकेटर ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साझेदारी की याद भी दिलाई और कहा, “इन्हीं के जैसे प्रदर्शन इन दोनों ने रांची में भी किया। यदि ये दोनों अच्छी पारी नहीं खेलते, तो दक्षिण अफ्रीका आसानी से मैच जीत जाती।”

युवाओं पर सवाल, भविष्य की चिंता

कैफ का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लगातार युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जा रहा है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद वनडे टीम में नए चेहरों की भरत आई है, लेकिन जब रांची में विकेट जल्दी गिरने लगे, तो वही पुराने सितारे टीम को संकट से बाहर निकालने के लिए आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top