न्यू लाइफलाइन नर्सिंग होम में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

जच्चा- बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं, पहले भी करा चुके हैं एक साथ तीन बच्चों का प्रसव- डॉ रजनी कुमारी

हजारीबाग पेलावाल की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों ही स्वस्थ हैं। जब प्रेग्नेंसी के बाद अल्ट्रासाउंड में पता चला कि महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं, तो महिला और उसके परिवार वालों को बहुत चिंता हुई की इलाज और डिलेवरी कैसे होगा।
फिर इनको पड़ोसी ने डॉ रजनी कुमारी से परामर्श लेने की सलाह दी, क्योंकी इनके पड़ोसी का भी तीन बच्चों की डिलेवरी डॉ रजनी के न्यू लाइफ लाइन नर्सिंग होम में हुआ था जो इन्द्रपुरी चौक के पास है। डॉ रजनी कुमारी के द्वारा इनका भी पूरे नौ महीने प्रेग्नेंसी का इलाज और परामर्श दिया गया अच्छे परामर्श इलाज के कारण तीनों बच्चों में से किसी को भी कोई समस्या नही हुई और अभी तीनों बच्चे और मां बिलकुल स्वस्थ है। कुशलता पूर्वक प्रसव के बाद डॉ रजनी ने बताया कि इससे पूर्व भी तीन बच्चों का प्रसव एक साथ करवा चुकी हूं। ये भी जच्चा और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद परिजनों ने डॉ रजनी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top