दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रांची। नगड़ी थाना के ग्राम हल्हू गांव में आज सुबह एक ही परिवार के दो गुटों के बीच हुई मारपीट और झगड़े के दौरान 65 साल की महिला सीता देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले का जायजा लेने के बाद आरोपी पक्ष के रईया उरांव और प्रकाश उरांव पिता पुत्र को गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। इनके बीच कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा है, उसी मामले को लेकर आज सुबह दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी उसी दौरान मृतका का भतीजा सीता देवी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मामले की तफ्तीश के बाद घटना में शामिल दूसरे दोषियों पर भी कार्रवाई की जायेगी ।
प्रातिक्रिया दे