हजारीबाग। पुलिस लाइन में 28 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। महिला टाटीझरिया की रहने वाली थी। उस महिला रिंकी कुमारी की गला रेतकर हत्या की गयी है। महिला पुलिस लाइन में ही पदस्थापित मेदनीनगर के पुलिस परशुराम के साथ रहती थी। घटनास्थल पर सदर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। इस मामले में पुलिस छानबीन में परशुराम से पूछताछ कर रही है। वहीं, एसपी मनोज रतन चौथे ने हत्या की पुष्टि करते हुए एफआईआर के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। बताया जाता है कि रिंकी कुमारी पुलिस लाइन से महज 300 मीटर दूर लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर काम करती थी। वहीं पलामू निवासी पुलिस जवान परशुराम कुमार हजारीबाग में पदस्थापित है। परशुराम कुमार की पत्नी का निधन भी कुछ माह पहले संदिग्ध अवस्था में हुआ था। इसके बाद से वह पेट्रोल पंप कर्मी रिंकी कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।