नगड़ी इलाके से महिला का शव बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है. हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.   घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. महिला की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है या महिला ने आत्महत्या की है. पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्थानीय लोग धुर्वा डैम के किनारे गये थे. तभी लोगों ने पानी में शव को तैरते हुए देखा. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top