भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग ने भेजा नोटिस

पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, हरियाणा महिला आयोग ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की समस्याएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव ने उनके खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन सिंह को 2 अप्रैल को फरीदाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है।

2 अप्रैल को होगी पूछताछ

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि इस शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है। 2 अप्रैल को अंजलि राघव और पवन सिंह दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

लखनऊ में हुआ था घटनाक्रम

इस मामले में अंजलि राघव ने आयोग को दी गई शिकायत में उल्लेख किया है कि यह घटना अगस्त 2025 में लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आरोप है कि उस कार्यक्रम के स्टेज पर पवन सिंह ने अंजलि को गलत तरीके से छुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पहले मामला शांत हुआ, अब फिर से उठी मांग

अंजलि राघव ने इस घटना के संदर्भ में पहले विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला तब शांत हो गया था। अब एक बार फिर से अंजलि ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। शिकायत में पवन सिंह पर बिना अनुमति छूने और वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top