चिराग के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा 45 पाउंड का केक

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

आदित्यपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश उद्यान में 45 पाउंड वजन का विशाल केक काटकर चिराग पासवान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने की। उन्होंने बताया कि चिराग पासवान गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के सशक्त प्रतिनिधि हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top