देवघर रोपवे हादसा में रेस्क्यू के दौरान कल एक व्यक्ति और आज एक महिला गिरी , मौत

त्रिकुटा की पहाड़ी पर हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई . गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

ट्रॉली में सिर्फ 1 व्यक्ति बचा है. तीसरे दिन 6 घंटे से ऑपरेशन चल रहा है. एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट ऊंचाई पर पहुंचकर रोप-वे की तीन ट्रॉलियों में फंसे 13 को निकाल लिया है. वायु सेना, आईटीबीपी, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में लगी हैं.

बता दें कि सोमवार को भी रेस्क्यू के दौरान हेलिकॉप्टर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी. अबतक दुर्घटना स्थल से 46 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है. वहीं 2 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है.

सोमवार की शाम को जब रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया तब 20 नंबर ट्रॉली में 5 लोगों के साथ एक बच्चा, 19 नंबर ट्रॉली में 2 लोग, 7 नंबर ट्रॉली में भी 2 लोग और 6 नंबर ट्रॉली में 5 लोग फंसे थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top