आउट हाउस के आग में जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर

Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के आउट हाउस में गुरुवार देर रात आग लगने से एक युवक जिंदा जला गया. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. इस आगलगी में आउट हाउस में मौजूद दामोदर लोहरा नामक युवक जिंदा जल गया. दामोदर लोहरा सोनाहातू का रहनेवाला था. वहीं रातू का रहनेवाला अमर तिग्गा नामक युवक की स्थिति गंभीर है. आउटहाउस में आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी जांच की है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top