अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

सिमडेगा के प्रिसं चौक के आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ले गई जशपुर

सिमडेगा। सिमडेगा निवासी एक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से जशपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की से संपर्क कर अलग-अलग आईडी से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जिसे छतीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अश्लील वीडियो बनाकर पिछले एक साल से युवती को धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। जशपुर की रहने वाली प्रार्थिया नाम की नाबालिग युवती ने थाना सिटी कोतवाली में युवक के खिलाफ धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए 15 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमडेगा से युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवक शहर के प्रिंस चौक के पास का रहने वाला है। जिसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में युवक ने आपराध को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वर्ष 2021 में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहने वाली प्रार्थिया से मिला था। युवक ने युवती से जबरदस्ती ब्लैकमेल कर उसका अश्लील फोटो और वीडियो ले लिया था। जिसके बाद से वह लगातार युवकी को धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top