कैनरी इन होटल के चौथे तल्ले से गिरकर युवक की मौत

हजारीबाग से एक और सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है । हजारीबाग के सरकारी बस पड़ाव के समीप होटल कैनरी इन के चौथे तल्ले से एकाएक एक युवक नीचे जमीन पर आ गिरता है और तत्काल उसकी मृत्यु हो जाती है । प्रबंधक के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाती है । पुलिस तत्काल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेती है और चौथी मंजिल के उस कमरे में पहुंचती है जहां से युवक नीचे गिरा था । कमरे में जाने पर एक घायल लड़की मिलती है जिसे तत्काल हजारीबाग सदर अस्पताल भर्ती कराया जाता है ।

आपको बता दें कि होटल में दिए गए आईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले का रहने वाला 19 वर्षीय युवक का नाम खेरवाल मंडी है जिसकी मृत्यु हो चुकी है । वही चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली युवती अस्पताल में इलाजरत है । मौके पर पहुंचे सदर पुलिस उपाधीक्षक महेश प्रजापति ने बताया कि अनुसंधान जारी है l हालांकि अभी जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उससे यह प्रेम प्रसंग का मामला नजर आता है ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top