विसर्जन जुलूस में युवक ने लहराया देसी कट्टा, गिरफ्तार

दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस में देसी कट्टा लेकर एक युवक शामिल हुआ था।

पलामू। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा के साथ दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पलामू के नावा जयपुर थाना को सूचना मिली थी कि पचकेडिया इलाके में एक युवक दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान अपने साथ हथियार रखे हुए है। इसी सूचना के आलोक में नावा जयपुर थाना की पुलिस ने हुलिया के आधार पर जुलूस में सर्च किया। इस दौरान युवक के पास से देसी कट्टा दो खोखा एवं एक जिंदा गोली बरामद हुआ है। नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने बताया गिरफ्तार युवक की पहचान संतु कुमार महतो के रूप में हुई है। संतु नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ भितियाही का रहने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top