शिवम बस के सीट से जैप जवान का शव बरामद

छुट्टी के बाद दार्जीलिंग से आ रहा था जवान
रांची। सिल्ली गुड़ी से रांची पहुंची शिवम् नामक यात्री बस के सीट में बैठे एक व्यक्ति की मृत्यू हो गयी। बस स्टैंड में बस के रुकने के बाद सभी पैसेंजर उतर गये लेकिन एक सीट में बैठे व्यक्ति को सोय अवस्था में देख बस के स्टाफों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद खलासी नजदीक जा कर देखा तब पता चला की उसकी मृत्यू हो गयी है। बाद में मामले की जानकारी खादगढ़ा ओपी पुलिस को दी गयी,सूचना मिलने के फौरन बाद ओपी में मौजूद एएसआई मंटू सिंह बस के सीट में मृत पड़े व्यक्ति के शव को कब्जे में कर लिया। उसके सामानों की जांच के बाद उसकी पहचान जैप वन में पदस्थापित प्रकाश सुजना के रुप में की गयी। मामले की सूचना जैप के पदधिकारियों को दी गयी।
मृतक मूल रुप से दार्जीलिंग पं बंगाल के आनंददने बस्ती का रहने वाला था। मृतक 3 जून 2005 में जैप1 रांची में बहाल हुआ था। प्रकाश सुजना 1 फरवरी से 6 फरवरी तक छुट्टी पर था, आज सुबह में वह छुट्टी खत्म होने के कारण आज सिल्लीगुड़ी से शिवम नामक बस से ड्यूटी के लिये रांची आ रहा था।
शाराब पी कर चढ़ा था बस में, हो रही थी घबराहट—
प्रकाश सुजना दो बेटों व एक बेटी का पिता था बड़ा बेटा फौज में है,दूसरा बेटा पढ़ाई कर रहा है और सात साल की बेटी है। उसकी पत्नी भी रांची में ही थी। जानकारी के मुताबिक वह शराब पी कर बस में सवार हुआ था, रास्ते में उसे घबराहट होने लगी तब वह स्लीपर से उतर कर नीचे सीट में बैठ गया था। बस में सवार लोगों के मुताबिक ओरमांझी तक उसे जिंदा देखा गया था। खादगढ़ा पहुंचने के बाद उसकी मृत्यू की जानकारी मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top