11,578 फुट की ऊंचाई पर बन रही है जोजिला दर्रा

जोजिला सुरंग श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फुट की ऊंचाई पर जोजिला दर्रे पर बन रही है, जो भारत के लिए काफी रणनीतिक महत्व की है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण यह राजमार्ग बंद हो जाता है, जो टनल के बनने से सालों भर चालू रहेगा।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसदीय समिति के साथ इसका निरीक्षण कर कार्य के प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि टनल के बन जाने से कश्मीर में टूरिज्म और डेवलपमेंट को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिंगल-ट्यूब जोजिला सुरंग मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल से लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर में मिनिमर्ग तक 18 किमी की पहुंच सड़क के साथ 13 किमी लंबी है। उम्मीद है कि परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top