कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित काली मंदिर में रविवार की रात चोरी हो गयी।
चोरों ने काली मां की प्रतिमा से जेवर की चोरी कर ली। घटना की सूचना आज सुबह मिली। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बबलू सोनकर सुबह मंदिर गये, तो देखा कि मां की प्रतिमा से जेवर गायब है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तिलैया थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, एसआई लव कुमार, ऋषिकेश सिन्हा और आनंद मोहन दल बल के साथ मंदिर में पहुंचे। अजय कुमार ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर दी रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द चोरी की घटना खुलासा कर लिया जायेगा। मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि एक सोने का मंगलसूत्र, मुकुट, चार बाजू, एक जोड़ी पायल और मुंज माला चोरी हो गयी है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 से 75 हजार रुपये है।
प्रातिक्रिया दे