कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन कराने के लिये छह मजिस्ट्रेट नियुक्त

धनबाद। कोरोना संक्रमण को रोकने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए शहर में जगह जगह जॉच अभियान चलाया जायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने 6 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है। एसडीओ ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम से समन्वय स्थापित कर गोविंदपुर स्थित जैप 3 कोविड सेंसिटाइजेशन कैंप में भेजेंगे। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पूजा कुमारी ने हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट और रणधीर वर्मा चौक पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पैदल या बाइक से आने जाने वाले लोगों सहित दुकानदारों को मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गई। लोगों से कहा गया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जांच के दौरान मजिस्ट्रेट पूजा कुमारी ने बताया कि यह अभियान त्योहारों को देखते हुए अभी लगातार चलेगा। खास तौर पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग बिना मास्क लगाए देखे जा रहे हैं उनसे 500 रूपए का फाइन भी काटा जा रहा है। साथ ही कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। तीसरी लहर की संभा वना भी है ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना और सतर्क रहना काफी आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top