भाजपा किसान मोर्चा कुम्हार के बने 5000 दीये खरीदेगा

रांची। आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड भाजपा किसान मोर्चा कुम्हार भाईयों से उनके उत्पाद खरीदेगा।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दीपावली पर पूरे प्रदेश में कुम्हार किसान भाइयों के घर से दीये खरीदकर गरीब, दलित, आदिवासी बस्तियों में जाकर वितरण करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर महामंत्री ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने कुम्हार किसान भाई के घर जाकर 5 हजार दीप खरीदे जाने के लिए 2100 रुपये अग्रिम भूगतान दिया। टीम में अजय मुंडा, अजय दुबे, विशाल साहू, सफदर अली, सुनील कुमार सिंह ओर प्रशांत राज शाहदेव शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top