दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित 2 की मौत, 11 लोग घायल

हजारीबाग। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। एक हादसा बरही के महुगाढ़ा में वहीं दूसरा हादसा कटकमसांडी मे हुआ। बरहीं में आॅटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए। जबकि कटकमसांडी में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत महुगढ़ा में श्राद्ध कार्यक्रम के बाद बरकट्ठा से पिपरा एवं जीतपुर लौट रहे थे। अचानक मोड़ के पास आॅटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आॅटो पलटने से आॅटो में सवार जीतपुर निवासी मानती देवी (50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार लीलमुनि देवी, चंदमुनि देवी, सोनिया देवी, सुंदरी मोसमात, सुनीता देवी, मोंटी देवी, धानी मोसमात एवं माको देवी घायल हो गई। सभी को मुखिया रीता मुर्मू के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें धानी मोसमात एवं माको देवी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग पर बहिमर चौक के पास रविवार की देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। यह सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव निवासी प्यारी साव नाम के व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चतरा जिले के गिधौर थाना क्षेत्र के बलबल (दुआरी) निवासी तारकेश्वर साव तथा सिमरिया थाना क्षेत्र निवासी बालेश्वर साव घायल हो गए। सूचना पाते ही कटकमसांडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग भेजा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top