बंूदाबांदी और घना कोहरा के कारण जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

धनबाद। मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बिगड़ा हुआ है। धनबाद के साथ ही पड़ोस के जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा में रविवार की रात से ही बूंदाबांदी हो रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। विजिबिलिटि बहुत कम है। कोहरे जैसा धुंध छाया हुआ है। बीच-बीच में फुहारें गिर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में सुधार नहीं होगा। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर हल्की बारिश भी होती रही। शाम के बाद बारिश थम गई।पर आसमान में बादल मंडराते रहे। सोमवार की सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। दिनभर बादल छाने के बाद सोमवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 25 जनवरी को भी सुबह देर तक कोहरा छाने और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है। 26 जनवरी से मौसम पूरी तरह साफ होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पर धूप नहीं खिलने और बादल छाए रहने से दिन का तापमान कुछ ज्यादा सर्द रह सकता है। मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हरियाणा में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन गया है। इस वजह से बादलों की आवाजाही हो रही है और यही बादल धनबाद का समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश करा रहे हैं। 26 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top