अपना पक्का मकान रहते 20 लोगों ने गलत तरीके से लिया प्रधानमंत्री आवास

चतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच में जिले के 20 ऐसे लाभुकों का नाम सामने आया। जो इस योजना के लिए योग्य नहीं है या फिर उनके पास पहले से पक्का मकान है। जांच में बातें सामने आयी गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले लोगों में से कई ने पूर्व में भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके है। जबकि कई लोगों का पहले से ही पक्का मकान है। शिकायत के बाद चतरा नगर परिषद द्वारा जांच कराये जाने के बाद मामला सामने आया है। टैक्स कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच कर 20 लाभुकों को चिन्हित किया। परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा देने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में इन सारे लोगों को आवंटित आवास को निरस्त कर दिया जायेगा। जिला परिषद की जांच में जो लोग गलत तरीके से आवास लिये है। उन लाभुकों में वार्ड नंबर 4 में अनिता देवी का एक रूम पक्का, गीता देवी को पूर्व में बीड़ी आवास मिल चुका है, अनिता गुप्ता का पक्का मकान है। वार्ड नंबर 4 के ही अनिल ठाकुर का पक्का मकान, संतोष मिश्रा का पक्का मकान, चिंता देवी की सास के नाम से आईएचएसडीपी का लाभ और वार्ड नंबर 6 की इंद्राणी शर्मा के पास पक्का मकान है। इसके अलावा भी सभी लोगों के खिलाफ जांच के बाद नोटिस जारी किया गया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *