राष्ट्रपति के झारखंड दौरा में अलग से 4 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

रांची | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. इस दौरान वे विभिन्न कर्यक्रमों में शिरकत करेंगी. इसे लेकर रांची में 4000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इन सभी पुलिसकर्मियों की तैनाती 22 से 26 मई तक राजधानी रांची में की जाएगी. जिनमें 115 इंस्पेक्टर, 717 दारोगा और एएसआई, 2820 लाठी बल, 83 महिला लाठी बल 35 सशस्त्र बल, बीडीएस की 03 टीम, एटीएस 02 टीम, रैफ 02 कंपनी, डॉग स्क्वायड 02, असॉल्ट 04 शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति सबसे पहले 24 मई को दिल्ली से देवघर पहुंचेंगी. यहां पूजा अर्चना करने के बाद इसी दिन रांची आएंगी,  जहां शाम पांच बजे झारखंड उच्च न्यायालय के धुर्वा में बनकर तैयार नए भवन का उद्धाटन करेंगी. अगले दिन 25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी.

इसी दिन वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार खूंटी जाएंगी. इससे पहले वे पिछले वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी के उलिहातू गई थीं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top