पानी के लिए रात भत लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर पानी मिलती हैं

गर्मी आते राँची के कई क्षेत्र पेयजल के लिए जूझ रहे हैं


रांची | विधानगर में पानी की समस्या बढती जा रही है आलम या हो गया है कि रोजाना पानी के लिए मारा मारी, गाली गलौज होने लगा है, विधानगर सहित मधुकम क्षेत्रों बढ़ती पानी की समस्या को दूर करने के लिए निगम के द्वारा रोजाना पानी टेंकर भेजा जाता है, लेकिन घनी आबादी के चलते पानी की समस्या बनी हुई है वार्ड 34 में करीब पचास हजार से अधिक रहने वाले की संख्या हैं, अगर पूरे वार्ड की बात की जाए तो मात्र सात से आठ बोरिंग किया गया है जिसमें से आधा से ज्यादा खराब पड़ा है। जिसके चलते पानी की समस्याओं से लोग अधिक जूझ रहे, करीबन सभी लोगों का बोरिंग का लेयर घट गया जिसके चलते पानी नहीं आ रहा है।

वही पानी के इंतजाम के लिए लोगों को घरों से बाहर पानी लेने के लिए निकलना पड रहा है। हरमू, विद्यानगर,जमुना नगर, मधुकम, समेत वार्ड के अन्य इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।वार्ड संख्या 34, 35, 36के इलाकों में सप्लाई के लिए पाइपलाइन कनेक्शन तो है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं होती है। लोगों को एकमात्र सहारा नगर निगम द्वारा भेजा जाने वाला वाटर टैंकर ही है। टैंकर आते ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही विधानगर इलाके में पानी की समस्या शुरू हो जाती है। समस्या सालों से बनी हुई है लेकिन इसके समाधान के लिए कभी विचार नहीं हुआ।


पानी के लिए रात भत लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर पानी मिलती हैं


वहीं दूसरे तरफ पानी लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है तब जाकर दो बाल्टी पानी मिलता है स्थानीय महिलाओं ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद पानी मिलती हैं, बिजली की समस्याओं के चलते पानी टंकी में नहीं चढ़ पाता है जिसके कारण रात 2 बजे तक पानी भरना पड़ता है, वहीं सुबह चार बजे तक पानी के लिए नंबर लगाना पड़ता है। विधायक को मिली जानकारी वार्ड 38 के पार्षद ने इस समस्याओं से विधायक तक पहुंचाया, वहीं विधायक नवीन जयसवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द जल्द एक और बोरिंग की व्यवस्था करेंगे

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *