पिठोरिया में गैस एजेंसी के कर्मचारी से 40 हजार की लूट

रांची |  जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बागान के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है.  दो बाइक पर सवार होकर आये तीन अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मचारी (आलम इंडेन ग्रामीण वितरण)  से हथियार के बल पर 40 हजार लूटकर फरार हो गये. पीड़ित कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर मछली व्यवसाई से 55 हजार लूट लिये थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top