गिरिडीह। बालू के अवैध कारोबार में रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। तिसरी थाना क्षेत्र के झुमरखेलवा घाटी के पास से पुलिस इंस्पेक्टर ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जांच के दौरान तिसरी पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बालू लोड ट्रेक्टर को रोका। बालू से संबंधित कागजात की मांग करने पर चालक नहीं दिखा पाया। चालक पास के ही नदी से अवैध बालू लेकर आ रहा है। जिसके बाद बालू लदे टैÑक्टर को जब्त कर थाना लाया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा ट्रैक्टर

प्रातिक्रिया दे