रस्सी के फंदे से युवती का लटकता मिला शव, हाथ पर लिखा है आई लव यू पंचानन

रांची | गुरुवार को रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के लाधुप टुंगरी गांव के निवासी उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने एक शव को देखा. शव होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुटे जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिकिदिरी थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की पहचान नहीं हो पाने की वजह से सिकिदिरी पुलिस ने शव की तस्वीर रांची के सभी थानों में भेज दिया है ताकि अगर कहीं से भी किसी तरह की मिसिंग कम्प्लेन दर्ज हो तो युवती की पहचान हो सके.

हथेली पर लिखा है आई लव यू पंचाननः मृत युवती की हथेली पर आई लव यू पंचानन लिखा हुआ है. ऐसा लगता है कि मृत युवती का पंचानन नाम के किसी युवक से प्रेम संबंध था, इसीलिए उसने हथेली पर उसका नाम गुदा रखा था. जांच के क्रम में पुलिस को मौके से युवती का मोबाइल और पर्स भी बरामद हुआ है. पर्स पर भी युवती ने अपने प्रेमी का ही नाम लिखा है.

वही सिकिदिरी थाना में मृतक लड़की के पिता ने आवेदन दिया जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरा नाम रामेश्वर गुप्ता मेरी बेटी ज्योति कुमारी उम्र 25 वर्ष पता लग्का बेड़ा है 3-6-2023 दिन शनिवार से वह घर से बाहर निकली और इसी बीच उसके प्रेमी की शादी थी जिसका नाम पंचानन मुंडा उर्फ़ सदानंद मुंडा है इसी बीच मेरी बेटी का शव मिला जो कि मुझे लगता है कि इसी के द्वारा हत्या की गई है और इसे इसके द्वारा आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है |

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिसः रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सिकिदिरी इलाके से एक युवती का शव बरामद किया गया, मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और बेहतर ढंग से क्लियर होगा. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है, पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top