हरियाणा : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 6 लोगों की मौत

अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए. इस दौरान जहां एक तरफ हर्ष और उल्लास की खबरें आईं वहीं दूसरी तरफ हरियाणा से बेहद दुखद खबरें मिलीं. यहां गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इन दुर्घटनाओं पर शोक जताया है और परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है.

महेंद्रगढ़ में नहर में गणपति विसर्जन के दौरान 4 लोगों के डूबने और सोनीपत में यमुना नदी में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. महेंद्रगढ़ के मामले में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि 4 लोगों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था. बताया जा रहा है कि महेंद्रगढ़ में नहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान करंट लगने से 9 लोग बह भी गए थे. अब NDRF की टीम के साथ मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कुछ लोगों को बचा लिया गया है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top