रामगढ़ : हाथियों के झुंड का शिकार हुआ व्यक्ति की हुई मौत

जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हाथियों का आतंक कम नहीं हो रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने गोला थाना क्षेत्र के बड़की सरला गांव में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है. मृतक की पहचान सावन महतो के रूप में हुई है.  घटना के बाद ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दे दी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने बीती रात गांव में घुसकर खूब तांडव मचाया है. इससे काफी जानमाल का भी नुकसान हुआ. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने सावन महतो को भी कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर हो गयी. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह सावन महतो का शव डीएमडीसी के पास पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया है.  वन विभाग को सक्रियता दिखाते हुए जरूरी कदम उठाने चाहिए. ताकि आने वाले समय हाथियों से गांव के लोगों को जानमाल का नुकसान ना हो.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top