अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक होटल के तीसरे तल्ले से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की

रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बिजली ऑफिस के पीछे स्थित एक होटल के तीसरे तल्ले से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की.  युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी है. युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना की निवासी पूजा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.  जांच के दौरान पुलिस को होटल के कमरे से बियर की बोतल समेत कई अन्य सामान मिले हैं. बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में पूजा के अलावा तीन और युवती भी साथ में थी. पुलिस में होटल के कमरे को सील कर दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top