रिम्स के तीसरे तल्ले से मरीज ने कूदकर दी जान

रांची | राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स के तीसरे तल्ले के न्यूरोसर्जरी विभाग से लक्ष्मण राम नाम के एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही कारण पता चल पायेगा. बता दें कि लक्ष्मण का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सीबी सहाय की यूनिट में चल रहा था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top