30 से अधिक हाथियों का झुंड घुसा नयाडीह में, घरों-फसलों को पहुंचाया नुकसान

जामताड़ा। जंगली हाथियों का झुंड नयाडीह में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के झुंड ने नयाडीह गांव में कई मिट्टी के घरों को तोड़ डाला। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान एक व्यक्ति देबी सोरेन के भी घायल हो गयी। वहीं, चंद्रदीपा गांव के बहामुनी किस्कु का घर भी जंगली हाथी ने रात करीब 1:00 बजे क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे चावल, धान और आटा नष्ट कर दिया। घटना के दौरान बहामुनी किस्कु और उसकी बहन घर पर ही सोई हुई थी। शोर सुनकर जागी फिर दुबक कर ही किसी तरह अपनी जान बचाई। अचानक इतने सारे हाथियों को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कई गांव के लोग हाथियों के डर से रतजगा करने को विवश हैं। दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि झुंड में हाथियों की संख्या 30 से अधिक है। कल देर शाम यह झुंड धनबाद जिले से जामताड़ा जिले में प्रवेश किया। वहीं, वर्तमान में मिहिजाम के गोवा कोला में पहाड़ में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top