बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक की मौत 6 घायल

धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र में आज सुबह 3 बजे धारकिरो के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध मे बताया जा रहा हैं कि तोपचांची से कार पर सवार बारात भूली लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बारात से लौट रही कार के चालक को झपकी आ गयी। जिससे कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार की ट्रक से टक्कर हो गयी। इस हाइसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य छह लोग घायल हो गये। राजगंज पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद एसएसएमसीएच भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top